आजमगढ़: उत्तर प्रदेश तीरदांजी संघ का वार्षिक बैठक सम्पन्न

Youth India Times
By -
0
सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने तीरदांजी एकेडमी की स्थापना व आगामी सत्र में 50 लाख के स्पांसरशिप का भरोसा दिलाया

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश तीरदांजी संघ का वार्षिक बैठक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडिएम के सभागार में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार व संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश में तीरदांजी एकेडमी की स्थापना व आगामी सत्र में 50 लाख के स्पांसरशिप का भरोसा दिलाया।
उत्तर प्रदेश तीरदांजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही तीरंदाजी एकेडमी खोली जाएगी ताकि हमारे प्रदेश से उत्कृष्ट धनुर्धर बन सकें और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर से लगायत विश्व फलक पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सत्र में 50 लाख के स्पांसरशिप की भी व्यवस्था की जाएगी। तीरंदाजी खेल में उत्तर प्रदेश काफी बेहतर कर रहा है तथा आगे और भी बेहतर करेगा। श्री अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीरंदाजी की शुरुआत के समय भारत का तीरंदाजी में 23वां स्थान था जो अब विश्व में दूसरे स्थान पर है। तीरंदाजी को बढ़ाने में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ का योगदान अहम रहा है। अवस्थी ने कहा तीरंदाजी वैज्ञानिक एवं एकाग्रचित्त होकर खेले जाने वाला खेल है। प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों का भरपूर सम्मान किया है। उन्होंने भविष्य में हर खिलाड़ी का मान सम्मान रखने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि तीरंदाजी अनुशासन का खेल है, जो जितना ज्यादा अनुशासित होगा उतना ही कुशल खिलाड़ी बनेगा। इस दौरान वक्ता के रूप में मौजूद उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक एमएलसी, रामसकल यादव सांसद, महासचिव अजय गुप्ता, अरूण जिदंल कोषाध्यक्ष, अजय सेठी पर्यवेक्षक खेल निदेशालय ने तीरदांजी के उत्थान पर चर्चा किया। अंत में आजमगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती अमित लता सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर आजमगढ़ अघ्यक्ष अमितलता सिंह सचिव दिनेश बरनवाल सहित 52 जिले के अध्यक्ष, सचिव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)