चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह की बड़ी मुराद पूरी, अब दूसरा सपना भी होगा पूरा

Youth India Times
By -
0


जौनपुर। चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह की बड़ी मुराद पूरी हो गई है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वह सरकारी सेवा से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। अभिषेक ने पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दिया था। अभिषेक का इस्तीफा गुरुवार से स्वीकार माना जाएगा। इसी के आधार पर ही देयों का लाभ दिया जाएगा। कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से ही निलंबित चल रहे थे। अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं। उनके करीबियों की मानें तो अभिषेक सिंह का सपना है कि वह जौनपुर से सांसद बनें और वहां के लोगों की सेवा करें। कहा जा रहा है कि अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह जौनपुर में लगातार एक्टिव भी हैं। जौनपुर में भव्य गणेशोत्सव कराया और यहां के लोगों को अयोध्या में राम लला का दर्शन कराने की व्यवस्था भी कराई थी।
अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थै। पांच साल बाद वापसी पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)