तीन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
0
38 सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) बने उप निरीक्षक
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। फतेहपुर के सीडीओ सूरज पटेल को इसी पद पर अमेठी भेजा गया है। सीडीओ अमेठी सान्या छाबड़ा लंबी छुट्टी पर गई हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवर को चंदौली का सीडीओ बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने 38 सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक स्थापना अमृता मिश्रा ने इसका आदेश जारी किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)