विवाहिता की संदिग्ध मौत : घर में चारपाई पर पड़ा मिला शव

Youth India Times
By -
0
पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
बरेली। बरेली के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में मंगलवार को विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर की चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।
बिल्सी क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पृथ्वीराज ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री मोनिका (23) का विवाह दो वर्ष पहले क्षेत्र के गांव फतेह नगला निवासी रनवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि पुत्री मोनिका की ससुराल में मौत हो गई, जिसका शव घर की चारपाई पर पड़ा है।
उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ सुशील कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया लेकिन मोनिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।
सीओ ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मौत का कारण जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)