गरीबों में कंबल एवं वस्त्र वितरण किया गया

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। मद्धेशिया वैश्य अनाथ आश्रम समिति ग्राम करजौली पोस्ट खुरहट जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के तरफ से आज मकर संक्रांति के उपलक्ष में गरीबों में कंबल एवं वस्त्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मनीष कुमार राय थे विशिष्ट अतिथि (चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मदाबाद गोहना व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) दीपक गुप्ता डायमंड के देखरेख में कंबल का वितरण किया गया जिसमें बच्चों के चिकित्सक डॉक्टर सुमंत कुमार गुप्त के देखरेख में 50 मरीज को दवा वितरण और चेकअप किया गया आश्रम के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्त के द्वारा खिचड़ी भोज कराया गया प्रसाद ग्रहण करके लोग बहुत ही खुश नजर आए क्षेत्रीय लोग कंबल एवं वस्त्र पाकर बहुत ही खुश नजर आए यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष होता है आश्रम का लगभग 56 एकड़ भूमि आज भी सुरक्षित है बाबा सरजू दास के नाम से बाबा सरजू दास इंटर कॉलेज एवं अनाथ आश्रम और वन विभाग द्वारा वृक्षों का नर्सरी का उत्पादन भी होता है बगल में ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला भी खोला गया है ग्राम सभा करजौली के तरफ से वहां के प्रधान द्वारा एक मिनी स्टेडियम भी बनाया गया है जो की बड़ा ही सुंदर है इसमें भाग लेने वाले रामदास मद्धेशिया, कुबेर प्रसाद गुप्त, उमेश कुमार गुप्त,पारस गुप्त, जगदंबा राय, विजय कुमार गुप्त, वेद प्रकाश गुप्त, जगदीश प्रसाद गुप्त, राजकुमार गुप्त (बेल्थरा), संजय कुमार गुप्त, विनोद कुमार गुप्त, गिरीश चंद्र गुप्त, रवि कुमार गुप्ता, गौरव कुमार गुप्त, दयाशंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)