महिला हेड कांस्टेबल ने ब्लैकमेल के खेल से ऐसे ठगे लाखों

Youth India Times
By -
0
पुलिस भी रह गई दंग, मुकदमा दर्ज
रूड़की। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल की इस हैरान करने वाली हरकत से पुलिस भी दंग रह गई है। ठगी से लेकर ब्लैकमेल के खेल के बाद आरोपी महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने यूपी के नगीना में तैनात महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ रुड़की में मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप है कि महिला पुलिस कर्मी ने झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए। महिला हैड कांस्टेबल के पुत्रों को भी पुलिस ने मुकदमे में नामजद किया है। महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन को मामले की जांच सौंपी गई है। गंगनहर कोतवाली को भगवानपुर कस्बे के एक निवासी ने बताया कि रुड़की की एक महिला नगीना के उत्तर प्रदेश में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जिससे कुछ समय पूर्व परिचय हुआ था। जिसके बाद शास्त्री नगर के एक मकान में महिला हेड कांस्टेबल ने कब्जा कर लिया और लाखों रुपए की रकम ब्लैकमेल कर हड़प ली। आरोप है कि अब महिला हेड कांस्टेबल के पुत्र भी संपत्ति में आधा हिस्सा देने का दबाव बना रहे हैं। बढ़ते दबाव में आकर महिला हेड कांस्टेबल को पंद्रह लाख रुपए के चेक भी दिए थे। जिसको महिला हेड कांस्टेबल ने बैंक से भुना लिया था। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी एक परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)