आजमगढ़ : गणतंत्र दिवस में शामिल होंगे तीन ग्राम प्रधान

Youth India Times
By -
0
दिल्ली जाने वाले प्रधानों का खर्च वहन करेगी सरकार

आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित जिले के तीन ग्राम प्रधान दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से उन 76 प्रधानों की सूची मांगी है, जो दो वर्ष के भीतर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। सम्मानित किए गए प्रधानों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में 31 दिसंबर तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। जो प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था के साथ विकास कार्य कर ओडीएफ घोषित कराने में बेहतर कार्य करते हैं, उन्हें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। दो वर्ष में जिले में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से 10 ग्राम प्रधान सम्मानित हुए हैं। दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में तीन का चयन किया जाना है। चयनित प्रधानों के साथ उनकी पत्नी या पति पूरा विवरण भरकर पंचायत राज मंत्रालय उपलब्ध कराना है। निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी प्रधानों का विवरण जुटाने में लगे हुए हैं।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले से जाने वाले प्रधानों का खर्च सरकार वहन करेगी। दिल्ली के लिए वे एक दिन पूर्व 25 जनवरी को जिले से रवाना होंगे। 26 जनवरी को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 27 जनवरी को दिल्ली से आजमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके आने-जाने, ठहरने, भोजन, नाश्ता आदि पर होने वाले खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)