आजमगढ़ मंडल ने 3 रजत पदक जीत कर लहराया परचम

Youth India Times
By -
0
डा0 आरबी त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
आजमगढ़। 4th उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपूरा जिला अमरोहा में 6 व 7 जनवरी को जिला योगासन खेल से विजेता प्लेयर आजमगढ़ से आर्टिस्टिक पेयर में अजीत, तरूण, उत्तर प्रदेश में रजत पदक जीतने में सफ़लता प्राप्त किया। साथ में महिमा मास्टर वर्ग से अर्चना और अंजनी ने टॉप टेन में आजमगढ़ 7, 8 स्थान दिला कर आजमगढ़ का परचम लहराया। मऊ से सुमन राय ने महिला वर्ग में ट्रेडिसनल में रजत पदक जीतने का गौरव प्राप्त कर कर आजमगढ़ मंडल का परचम लहराया। आजमगढ़ से अन्य प्लेयर रजत, राजेश, लोक नाथ, रितु, प्रिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। कोच इन्द्रजीत, प्रेसिडेंट लौटू, कोआर्डिनेटर-नुपूर (चैपियनशिप डिप्टी डायरेक्टर) राजन वैदिक, (चैम्पियनशिप चीफ जज) जज, अकांछा तथा लोकप्रिय सचिव रोहित कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आजमगढ़ और सभी लोगों को प्रमाण पत्र तथा मोमेन्टो तथा मेडल से सम्मानित भी किया गया। साथ ही योगासन खेले उत्तकृष्ठ कार्य में मंडल में प्रथम मुरादाबाद एवं आजमगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
डाक्टर आरबी त्रिपाठी, कल्पनाथ, संतप्रसाद, बृजमोहन, राजन वैदिक, लौटू, अनंत दुबे, रश्मि अग्रवाल, बालकृष्ण, डॉक्टर दिलीप श्रीवस्तव, नीरज दुबे, मनमोहन आदि बहुत से वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने टीम को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)