पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मजयंती के अवसर पर मनाया गया सुशासन दिवस

Youth India Times
By -
0
अटल जी के कृत्य से हम सभी कार्यकर्ताओं को सिख लेने की आवश्यकता-नूपुर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष
मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मजयंती के अवसर पर आर एस पैलेस में सुशासन दिवस मनाने के साथ ही संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि तथा वक्ता जिले के प्रभारी रमेश सिंह ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ता अटल जी का अनुसरण करते हुए शुसासन के रास्ते पर चलें। कहा की अटल जी जैसे मनीषियों के त्याग के बल पर ही आज भाजपा में कार्यकर्ताओं की भारी संख्या है। अटल जी के बताए रास्ते पर चल कर ही आज भारतीय जनता पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। अटल जी के प्रधानमंत्री काल में देश ने चौतरफा विकास किया ये उनके द्वारा रखी गई नीव की ही देन है की आज भारत की पूरे दुनिया में जय जय कार हो रही है। अटल जी ने पड़ोसी देशों के साथ ही अन्य शक्तिशाली और विकासशील देशों से अपने संबंधों को सुधारने का भरपूर प्रयास किया। आज पूरे देश और प्रदेश में सुशासन का माहौल है। कभी अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा आज वो सारी बाते सच साबित हो रही है दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कमल ही कमल खिला हुआ है। अटल जी का व्यक्तित्व इतना विशाल है की उससे जितना भी सीखा जाए उसका कोई अंत नहीं है। अटल जी विदेश मंत्री का कार्य किए हो या प्रधानमंत्री का उनका चरित्र और कृतित्व हमेशा के लिए में चर्चा और परिचर्चा का विषय रहा है और रहेगा। आज अटल जी के बताए रास्ते पर चलकर भाजपा की सरकार में राम राज्य आ चुका है। पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है सड़कों का जाल बिछ रहा है उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है देशबके युवाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की आज की संगोष्ठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्म जयंती पर आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा अटल जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा कहा की अटल जी के कृत्य से हम सभी कार्यकर्ताओं को सिख लेने की आवश्यकता है। लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया। कहा की अटल जी का व्यक्तित्व बहुत ही व्यापक और सर्वग्राही था। अटल जी साधारण व्यक्ति नही बल्कि युगपुरुष थे। संगोष्ठी को भरतलाल राही संजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी विजय राजभर विजय नारायन शर्मा प्रवीण गुप्ता योगेंद्र राय राकेश मिश्रा अशोक सिंह उमेश पाण्डेय गनेश सिंह संतोष सिंह रमेश सोनकर पूनम सरोज रमेश राय कृष्ण कांत राय मुन्ना राजभर छोटू प्रसाद अनिल श्रीवास्तव राघवेंद्र शर्मा रमेश दुबे रामप्रवेश राजभर सुनील यादव सुधीर सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)