पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी, उसके रीति और नीति को आत्मसात करना होगा-रमेश सिंह

Youth India Times
By -
0
भाजपा ने बैठक में किया सांगठनिक मुद्दों पर विचार विमर्श
रिपोर्ट-संजीव राय
मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ की जिला बैठक एस आर प्लाजा भुजौटी मे भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया और इसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि तथा वक्ता जिला प्रभारी रमेश सिंह रहे। बैठक की शुरुआत संगठन के पथ प्रदर्शक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गयी। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गायन किया गया। जिला प्रभारी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी उसके रीति और नीति को आत्मसात करना होगा। तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं। और इसी चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता निःस्वर्थ भाव से राष्ट्रवाद और मातृभूमि को ध्यान में रखकर पार्टी का कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के लोगों को उम्मीद की किरण दिखाई है। देश के लोगों को मोदी की गारंटी पर पर पूरा विश्वास हैं क्योंकि मोदी सरकार वादे भी करती है और उसे पूरा भी करती है हमारी सरकार शिलान्यास भी करती है और उसका अनावरण भी करती है। मोदी जी ने देश वालों के साथ ही दुनिया के लोगों का भी विश्वास जीता है। आज पूरे संसार में कही भी किसी भी प्रकार का कोई संकट आता है तो देश दुनिया के लोग मोदी जिनकी तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देखते हैं।
जिला प्रभारी ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष प्रभारी व मोर्चों के अध्यक्षों से आह्वाहन करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम से ही भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है इसलिए सभी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा की तैयारियों में अभी से जुट कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करें।
भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की पार्टी आगे बढ़े और सशक्त हो, इसके लिए हमारे बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण अंग हैं। इसी से बूथ कमेटी सशक्त होगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम नौ साल पूरे हो गये हैं और ये नौ साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस उपलब्धि को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि मोदी जी के शासन काल ने देश के लोगों में एक विश्वास जगाया है कि मोदी हैं, तो मुमकिन है, देश झुकेगा नहीं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने राजनैतिक प्रस्ताव पर प्रकाश डालते हुए भाजपा की नीतियों सिद्धांतो और उपलब्धियों पर चर्चा की,बैठक का संचालन रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर पर विजय राजभर बजरंगी सिंह अशोक सिंह पूनम सरोज संगीता द्विवेदी रमेश राय संजय पाण्डेय विनय कुमार राघवेंद्र शर्मा सुनील यादव अंजनी सिंह सचिंद्र सिंह आकाश मल्ल राहुल मयंक मद्धेशिया उपाध्याय मनीष मद्धेशिया अवधेश सोनकर शेषनाथ सिंह सहित मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित मण्डल अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)