आजमगढ़: मफलर के सहारे लटका मिला युवक का शव

Youth India Times
By -
0
पिता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी (डिहवा) गांव निवासी एक युवक का शनिवार सुबह घर के दरवाजे पर लगे सीमेंट चादर में लगे बांस में मफलर के सहारे लटकता शव पाया गया। मृतक के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई।
जानकारी के अनुसार पल्थी डिहवा गांव निवासी राम प्रसाद उम्र 45 वर्ष पुत्र ईश्वर प्रसाद बीती रात खाना खाने के बाद सो गया। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर के सामने लगे सीमेंट चादर के बस में मफलर के सहारे उसका शव लटकता पाया गया। इस दौरान घर पर सिर्फ मृतक के पिता ईश्वर 72 वर्ष मौजूद थे। पिता ने इसकी सूचना 112 नंबर व स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व तीन बहने हैं, तीनों बहनों की शादी हो गई है। मृतक के दो भाई मां के साथ वाराणसी में रहते हैं। मृतक की पहली शादी दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर में हुई थी किन्हीं कारणों से पत्नी अपने एक बच्चे के साथ मृतक रामप्रसाद को छोड़कर चली गई। कुछ दिन बाद मृतक ने दूसरी शादी किया, वह भी इस समय घर पर नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मृतक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बेटे के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)