आजमगढ़: हलाला के नाम पर किया दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0
आरोपित बहनोई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि देवर द्वारा की गई छेड़खानी का विरोध करने पर पति द्वारा तलाक दिये जाने के बाद बहनोई ने हलाला के नाम पर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर बिलरियागंज थाने में आरोपित किए गए ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने हलाला के नाम पर पीड़िता के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले पति के बहनोई को सोमवार की दोपहर क्षेत्र के छींही नहर से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आरोपित किए गए पति सनऔव्वर, ससुर इद्रीस, देवर अरबाज,जेठ इस्तेयाक तथा पति के बहनोई जाफर समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया। सोमवार को दिन में पुलिस ने इस मामले आरोपित रिश्तेदार जाफर निवासी जंगीपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपित व्यक्ति के अपने ससुराल आने की जानकारी पुलिस को मिल गई थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)