द्वारपूजा के समय पहुंचा प्रेमी, किया शादी का एलान

Youth India Times
By -
0
फिर दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला
बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आई बरात में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। द्वारपूजा के समय प्रेमी ने आकर दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। जयमाल के समय दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसे में घराती और बराती भौचक्के रह गये। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी की सूचना पर डायल 112 पुलिस आई और मामला थाने पहुंच गया। देर रात तक थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बालिग दुल्हन और प्रेमी की शादी करने का फैसला करा दिया। तब मामला शांत हुआ। बरात बिना दुल्हन कानपुर वापस चली गई। बैरिया थाना क्षेत्र निवासी के घर दो लड़कियों की शादी थी। दोनों की बरात अलग-अलग जगह से आई थी। एक बरात कानपुर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म होने वाली थी। तभी पास का ही युवक पंडाल में दुल्हन के सामने खड़ा हो गया। दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। फिर क्या था दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसा होता देख मौजूद लोग भौचक्के हो गए। थाने पर देर रात तक पंचायत हुई।
पुलिस ने कानपुर से आई बरात के मालिक को बुलाकर समझाया बुझाया। दुल्हन और प्रेमी दोनों शादी के जिद पर अड़े रहे। दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले को हल किया। क्योंकि दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन पर पुलिस दबाव भी नहीं बना पा रही थी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घराती और बराती को बुलाकर मामले का निपटारा करा दिया गया। दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन दोनों को शादी के लिए तैयार कर दिया गया। कानपुर से आई बरात वापस चली गई। दोनों पक्षों की राजामंदी से शादी हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)