मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले

Youth India Times
By -
0
धर्म परिवर्तन कर युवक से किया था प्रेम विवाह
बरेली। भदोही (संत रविदासनगर) की निवासी खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना को उसकी मां और भाई बरेली के भोजीपुरा स्थित ससुराल से अगवा कर ले गए। खुशबू ने धर्म परिवर्तन कर विशाल सक्सेना से प्रेम विवाह किया था। पति विशाल ने भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भोजीपुरा पुलिस भदोही पुलिस से संपर्क कर पीड़ित की मदद में जुटी है। 24 साल की खुशबू बानो का फेसबुक के जरिये विशाल सक्सेना से संपर्क में हुआ था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पिछले माह 11 अक्तूबर को वह विशाल के साथ बरेली आई और अगस्त मुनि आश्रम पहुंची। यहां पंडित केके शंखधार के सामने उसने धर्म परिवर्तन कर विशाल से शादी कर ली। हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुशबू बानो ने अपना नाम खुशबू सक्सेना रख लिया था। खुशबू ने कहा था कि मैं आजीवन हिंदू बनकर रहूंगी, मेरी इस धर्म के प्रति बचपन से आस्था है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियां से मुक्ति मिलेगी। विशाल ने अब भोजीपुरा थाना प्रभारी को बताया कि शनिवार को वह काम पर गया था। उसके माता-पिता भी घर पर नहीं थे। भाभी बीमार हैं। उसी दौरान खुशबू की मां और भाई उनके घर में घुस गए। वह दोनों खुशबू को जबरन ऑटो में डालकर साथ ले गए। विशाल ने खुशबू के भाई से फोन पर बात की तो उसने धमकाया कि खुशबू उनके घर से नकदी व जेवर भी लेकर आई थी, उन्हें खुशबू से यह भी लेना है। विशाल ने एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा से भी शिकायत की। उन्होंने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)