महिला दरोगा की हत्या, कंकाल बरामद

Youth India Times
By -
0
कांस्टेबल समेत 3 लोगों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार


बुलंदशहर। यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर चुनी गईं एक लड़की की हत्या के आरोप में 3 लोगों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मृतक दारोगा बुलंदशहर की रहने वाली थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 साल बाद बुराड़ी के पुस्ता इलाके से लड़की का कंकाल बरामद किया है। डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए आगे की पुष्टि के लिए इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इनकी पहचान अलीपुर निवासी कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह (42), झज्जर निवासी रविन (26) और राजपाल (33) के तौर पर हुई। स्पेशल सीपी रविंद्र यादव ने बताया कि पीएस मुखर्जी नगर में 20 अक्टूबर 2021 को 28 साल की एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह 8 सितंबर से लापता थी। लड़की के परिजन को गुमराह करने के लिए रविन ने अरविंद बनकर कई फोन किए। एक कॉल फर्जी दस्तावेजों पर जारी सिम से की गई। जो राजपाल ने रविन के कहने पर जारी हुआ था। रविन ने पूछताछ में बताया कि वह कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह का बहनोई है। सुरेंद्र ने पूछताछ होने पर लड़की की हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली। सुरेंद्र और माेनिका 2018 में पीसीआर यूनिट में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। 2020 में लड़की ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए इस्तीफा दिया और मुखर्जी नगर में पीजी में रहने लगी। वह उसकी मांगों से सहमत नहीं थी। 8 सितंबर 2021 को उनकी लड़ाई हुई। वह उसे बुराड़ी ले गया। वहां उसका गला घोंटा व पुश्ते के पास नाले में डुबो दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)