आजमगढ़: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एवं अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस पर जन जागरूकता दिवस मनाया गया

Youth India Times
By -
0
विशेषज्ञों द्वारा सांकेतिक भाषा के प्रयोग के बारे में दी गई जानकारी


आजमगढ़। पूर्वांचल शिक्षा समिति डी.एड.कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस पर जन जागरूकता दिवस मनाया गया। भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा पंजीकृत संस्थान पूर्वांचल शिक्षा समिति शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान ग्राम . मनचोभा, पोस्ट ककरहटा ,जिला.आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांकेतिक भाषा के साथ राष्ट्रगान किया गया, जिसमें हीरालाल शर्मा विशेष शिक्षक, ठाकुर वर्मा सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ एवं इंटरप्रेटर एवं डॉक्टर धर्मवीर फिजियो थैरेपिस्ट एवं प्रदीप कुमार विशेष शिक्षक एवं स्पीच स्पेशलिस्ट के द्वारा उपस्थित जन समूह को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस के बारे में और उसका दिव्यांगता में उपयोगिता के बारे में एक-एक कर विस्तार पूर्वक बताया गया। ठाकुर वर्मा सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ एवं इंटरप्रेटर द्वारा बच्चों को सांकेतिक भाषा का प्रयोग करते हुए उनके जीवन को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है जिसे अभिभावक जन ने बहुत ध्यान पूर्वक देखा। उनके बाद हीरालाल शर्मा द्वारा उपस्थित सभी जन को सांकेतिक भाषा सीखने व बच्चों के लिए प्रयोग करने के लिए प्रण दिलाया गया, साथ ही साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट द्वारा बताए गए। सांकेतिक भाषा का अभ्यास करते हुए घर पर भी करने की अपील किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक रासबिहारी यादव, अरविंद यादव, सूर्य प्रताप सिंह विशेष शिक्षक, अनिल यादव विशेष शिक्षक, दिनेश विशेष शिक्षक, राम विनय मौर्य विशेष शिक्षक, रमाकांत विशेष शिक्षक, मोहम्मद अरशद विशेष शिक्षक, बृजेश कुमार विशेष शिक्षक व समस्त स्टाफ एवं ग्राम प्रधान सुनील कुमार यादव, गोपाल, रमेश, श्याम लाल राम, सुधीराम भारती आदि के साथ-साथ दिव्यांग बच्चे एवं उनके साथ-साथ अभिभावक जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)