आजमगढ़: भाजपा लालगंज ने एक लाख नए वोटर बनाने का लिया लक्ष्य

Youth India Times
By -
0

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने तैयारियों को लेकर दी क्रमवार जानकारी


आजमगढ़। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लालगंज, आजमगढ़ में वोटर चेतना महा अभियान की जिला कार्यशाला लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मंडल कार्यालय की तिथि एवं विषय ले सकने वाले पदाधिकारी का नाम और वक्ता हेतु तय करना, मतदाता सूची पुनः निरीक्षण अभियान की पूरी चर्चा करना फॉर्म 6, 7, 8, भरने की विस्तृत वार्ता और भरने की विधि की चर्चा, सभी को लक्ष्य देना, मतदाता सूची मिलते ही प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की मंडलशः योजना पूर्व में करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मंडलों के द्वारा प्रत्येक बुथ पर 28 अक्टूबर को ही वोटर सूची पहुंचने की व्यवस्था हेतु योजना बनवाना, 29 अक्टूबर को मन की बात के साथ बूथांे पर मतदाता सूची के अवलोकन पर चर्चा करना, वहां के कटे या जोड़े जाने वाले नामों की सूची बनाने के लिए प्रेरित करना, आई0टी0 सोशल मीडिया जिला सहयोगियों के मंडल तक ऑनलाइन वोटर बनाने की संरचना तैयार करने के लिए निर्देशित करने के साथ-साथ जिला स्तर पर बी0एल0ए0-2 की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना, सभी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष बी0एल0ए को सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना, बूथ लेवल ऑफिसर बी0एल0ए0 की सूची उपलब्ध कराना और सभी मंडल में मंडल कार्यशाला 18, 19 ,20 अक्टूबर को करने एवं जिला की बैठक में मंडल कार्यशाला योजना के साथ मंडल मतदाता पुनरीक्षण अभियान की चर्चा करना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में मुख्य रूप से कार्यशाला लालगंज जिले की प्रभारी शकुंतला चौहान, निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, श्रम और प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा, पंकज राय जिला मीडिया प्रभारी, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, संचित श्री चौहान एवं जिले के समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी लालगंज जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)