एक नहीं 500 मुकदमे करा दो...

Youth India Times
By -
0
अवैध खनन रोकने गई टीम को कुचलने की कोशिश का आरोप
दबंगई दिखाने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित चार गिरफ्तार


कानपुर। कानपुर के महाराजपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। टीम को डंपर से रौंदने का प्रयास किया। रात में कार्रवाई करने के लिए टीम पहुंची थी। केस दर्ज करने की चेतावनी पर बोला, ‘एक नहीं पांच सौ मुकदमे दर्ज करा दो, चलो यहां से’। टीम के साथ उसने धक्का-मुक्की की। पुलिस ने मामले में सपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूज पोर्टल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। नर्वल तहसील के राजस्व निरीक्षक शिव किशोर तिवारी के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे वह एसडीएम नर्वल के निर्देश पर वह टीम लेखपाल सतीश सिंह, विवेक कमल, पंकज सोनकर और नितिन कटियार के साथ महाराजपुर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि दो डंपर और एक जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है। सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महाराजपुर के राजेन्द्र पासवान उर्फ राजेन्द्र ठेकेदार छह साथियों के साथ गाड़ी के पास था। राजस्व निरीक्षक ने बतायाआरोपित ने गाली-गलौज की। फिर मारपीट कर डंपर के आगे धक्का देकर कुचलवाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेन्द्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि कुछ साथी भाग निकले। पुलिस आरोपितों के साथ दो डंपर, जेसीबी और स्कॉर्पियो कार थाने ले आई। थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर आरोपित राजेन्द्र पासवान साथी सूरज, रमेश, रवि, राजेन्द्र के भाई और बेटे प हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य मे बाधा डालने व गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने कहा कि राजस्व टीम को डंपर से कुचलने के प्रयास की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। दो और आरोपितों की तलाश को टीमें लगाई गई। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)