आजमगढ़: कृष्णपाल को आजमगढ़ तो सूरज को मिली लालगंज भाजपा की कमान

Youth India Times
By -
0
सोशल मीडिया से लेकर घर तक बधाई देने वालों का लगा तांता


आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि तैयार करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। जिसमें आजमगढ़ से कृष्णपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष ने सूची जारी की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देने का तांता लगा रहा। बताते चलें कि कई दिनों से जिले में भारतीय जनता पार्टी में बदलाव की सुगबुगाहट चल रही थी। आखिरकार शुक्रवार को सभी कयासों पर लगाम लग गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें आजमगढ़ से पूर्व में गोपालपुर विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ चुके और वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णपाल को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्हें यह जिम्मेदारी वर्तमान जिलाध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह के जगह मिली है। वहीं लालगंज से जिला महामंत्री का पद संभाल रहे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्हें यह जिम्मेदारी ऋषिकांत राय के जगह पर दी गई है। वहीं सूची जारी होते ही दोनों नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने सोशल मीडिया के लेकर उनके घर पर पहुंचकर बधाई दी। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश राय, बृजेश यादव, धु्रव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, मंयक गुप्ता, रामपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, अनुराग सिंह, जयराम यादव, विनय कुमार गुप्ता, अरविंद गुप्ता, उमेश गोंड, कार्तिकेय सिंह, अरविंद राय, रामानन्द्र, नवीन राय आदि सहित अन्य लोगों ने बधाई दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)