आजमगढ़: जयनाथ सिंह लड़ सकते हैं लोस चुनाव

Youth India Times
By -
0
2012 में भाजपा के टिकट से आजमगढ़ सदर विधानसभा से लड़े थे चुनाव


आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार उन्हें 2024 के चुनाव में भाजपा लोकसभा सदर सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जयनाथ सिंह पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपनी तेज तर्रार छवि से काफी चर्चा में रहते थे। जिला अध्यक्ष रहने के दौरान उनके यहां जनता दरबार लगता था।
बताते चलें कि अतरौलिया क्षेत्र के भवानीपुर निवासी जयनाथ सिंह ने शिब्ली कालेज से छात्र राजनीति की शुरुआत की और 1987 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष रहे। राजनाथ सिंह के सानिध्य में वह भाजपा में शामिल हुए। 1987 से लगातार वह भाजपा में ही बने रहे। इसी दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी में भी उनको दो बार जगह मिली। 2012 में भाजपा के टिकट से आजमगढ़ सदर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव लड़े। मगर इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। 2018 में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय का कार्यकाल पूरा होते ही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जयनाथ सिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)