आजमगढ़: 18 लाख की ठगी करने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0
फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से करता था दोस्ती
50 हजार रूपये, दो लैपटाप और आईफोन बरामद
आजमगढ़। थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइबर अपराधी सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर लोगों से दोस्ती करता था। आरोपी द्वारा महंगे गिफ्ट व करोड़ों रुपये देने के बहाने 18 लाख की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया।
19 अक्टूबर 2022 को राजेश कुमार, सिधारी आजमगढ़ ने साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ में प्रार्थना पत्र दिया की फेसबुक पर विदेशी महिला लूसी चार्लाेट ने दोस्ती कर 25,000 यूके पाउण्ड व महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, एंव पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उक्त अभियोग की विवेचना से नवादा व नालन्दा बिहार अंतर्राज्यीय साइबर गैंग के 07 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था, जिसमें 5 अभियुक्तों को पूर्व में बिहार राज्य के नवादा व नालंदा से गिरफ्तार किया गया था। मुख्य अभियुक्त सिविल इंजीनियर धीरज सिंह की तलाश की जा रही थी। 9 अगस्त को वांछित मुख्य अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी केएच नं0 1273 गली नं. 15 के ब्लाक स्वरूप नगर लिबास पुर नार्थ वेस्ट दिल्ली व स्थायी पता ग्राम भटौला थाना हरदुआगंज पोस्ट शेखुपुर जलाली जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को मोबाइल लोकेशन के आधार पर कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह 1 वर्ष पूर्व बुरारी दिल्ली में रहता था जहां उससे नेपाल का रहने वाला अमन शाह व अभिषेक से मुलाकात हुई और उसी के साथ मिलकर गिफ्ट फ्रॉड व फाइनेंस के नाम पर साइबर ठगी करना सिखा था. उपरोक्त मुकदमे में विदेशी महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती कर यूके पाउण्ड व महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 18 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी थी। जाँच के दौरान ज्ञात हुआ की गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह के 13 बैंक खाते अलग अलग बैंको में खोले गये है जिनकी गहराई से जाँच की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त धीरज सिंह ने बतया की इस अपराध में अमन शाह की महिला मित्र सोनिया जो दिल्ली की रहने वाली है, जो साइबर अपराध में सहयोग करती है. अभियुक्तों के अन्य बैंक खातो व साइबर अपराध से कमाई हुई सम्पतियो के बारे में जाँच की जा रही हैं

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)