आजमगढ़: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने किया पौधरोपण

Youth India Times
By -
0
आजमगढ़। सठियांव ब्लाक के बम्हौर स्थित काशी चन्द्रदेव महा विद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने पौधरोपण किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा मुखिया के अपने शासनकाल में पूरे प्रदेश में करोडों़ पौधों का रोपण कर पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाया था। इसलिए उनके जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। इसके पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय पर केक काट कर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, कमला यादव, जहानागंज प्रधान नन्हूक यादव, कृष्ण मुरारी, जयराज प्रधान, कान्ता यादव, पवन राजभर, विजय राजभर प्रधान सहित दर्जनों अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)