आजमगढ़ : दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, एक युवक की मौत, दो अन्य घायल

Youth India Times
By -
0

बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास हुआ हादसा
आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज-महराजगंज मार्ग पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिलरियागंज थाना के खालिसपुर गांव निवासी आरिफ (35) शुक्रवार रात बाइक से कहीं से जा रहा था। अभी वह महराजगंज जाने वाले रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में आरिफ के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार बृजेश मौर्या (40) निवासी हरैया थाना रौनापार व कांति देवी (50) निवासिनी बिलरियागंज घायल हो गए।
सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी रवाना किया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आरिफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक आरिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)