आजमगढ़ : गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी पहुंची थाने

Youth India Times
By -
0

बीते वर्ष भी आरोपियों ने पीड़िता के साथ की थी छेड़खानी
रिपोर्ट-शाहआलम फराही
आजमगढ़। न्यायालय में विचाराधीन छेड़खानी के मामले में मुकदमा उठाने का दबाव बना रहे विपक्षियों द्वारा उनकी बात अनसुनी कर देने पर पीड़ित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घटित हुई बताई गई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि बीते वर्ष 7 जून को गांव के एक युवक द्वारा उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी तथा विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई थी। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमे को उठा लेने के लिए विपक्ष के लोग दबाव बना रहे थे। उनकी बात अनसुनी करने पर धमकी भी दी जा रही थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बुधवार की सुबह जब पीड़ित किशोरी शौच के लिए गांव के पूरब नाले की ओर गई तो विपक्षी दो सगे भाइयों ने बदनियती से उसे पकड़ लिया उसका मुंह दबाकर दोनों उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करने लगे। दरिंदगी का यह कृत्य सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे व्यक्ति ने देखा। उनके शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं भागकर मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी दोनों भाई मौके से भाग निकले। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई नहीं हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)