फूट फूटकर रोने लगीं सपा की महिला प्रत्याशी

Youth India Times
By -
0

भाजपा समर्थकों पर लगाया गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहीं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अर्चना पंडा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी का आरोप लगाकर फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके रोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं सपा प्रत्याशी को सम्भालती, पानी पिलाती नज़र आ रही हैं। सपा प्रत्याशी काफी भावुक दिख रही हैं। वह अपनी बात भी नहीं कह पा रहीं। वहीं मौजूद प्रत्याशी के एक समर्थक ने कहा कि मैडम के साथ अभद्रता हुई है। बीजेपी वाले अपनी मनमानी कर रहे हैं। प्रशासन एक तरफ हो गया है। चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन सो रहा है। जो लोग बस्ते लगाकर बैठे हैं उन्हें भी हटाया जा रहा है। चुनाव जीतना महत्वपूर्ण नहीं है। चुनाव हम जीत चुके हैं। ये हार रहे हैं। एक अन्य समर्थक ने कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक महिला समर्थक ने कहा कि कल भी मैडम के साथ अभद्रता की गई। पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। हमारे साथियों के मोबाइल छीन लिए गए। ये लोग दादागिरी कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)