आजमगढ़ ब्रेकिंग : छ: पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एक कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इन पर अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और घोर लापरवाही का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा 3 मई को मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जनपद आजमगढ़ आगमन तथा नगर निकाय चुनाव-2023 का मतदान दिनांक- 11.05.2023 एवं मतगणना दिनांक- 13.05.2023 को प्रस्तावित है, नगर निकाय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी के समय लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में 06 आरक्षियों को निलम्बित किया गया है। जिसमें थाना पवई से 02, मुबारकपुर से 01, रौनापार से 01, मेंहनगर से 01 व थाना सरायमीर से 01 आरक्षी को निलम्बित किया गया है।
निलम्बित किये गये आरक्षियों के नाम निम्नवत है-
1. आरक्षी अभिषेक कुमार पाण्डेय (पीएनओ- 202051666) थाना पवई, जनपद आजमगढ़
2. आरक्षी सुनील कुमार निर्मल (पीएनओ- 162612918) थाना पवई, जनपद आजमगढ़
3. आरक्षी विशाल मल्ल (पीएनओ- 152381297) थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी कीर्ति कुमार सिंह (पीएनओ- 202052760) थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
5. आरक्षी सूर्यकान्त यादव (पीएनओ- 182054596) थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़
6. आरक्षी दिनेश कुमार (पीएनओ- 162612918) थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)