आजमगढ़ : फिर शांति सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Youth India Times
By -
0

आधा दर्जन उठाए गए
रिपोर्ट - शाह आलम फलाही
आजमगढ़। जिले में गुरुवार की शाम अराजक तत्वों ने एक बार फिर शांति में खलल डालने की कोशिश की गई। पहले से चल रहे आपसी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस पूरी स्थिति पर नजर गड़ाए हुए है।
थाना निज़ामाबाद के अन्तर्गत ग्राम सभा सुराई मे दो समुदाय के युवकों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद अन्दर ही अन्दर चल रहा था। गुरुवार की शाम छः बजे दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने हो गये। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 को दे दिया कि यहाँ पर हिन्दू-मुस्लिम का विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम मच गया। तत्काल थानाध्यक्ष निज़ामाबाद रजिंदर प्रसाद सिंह व फरिहां चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस की सतर्कता से विवाद स्थल पर मर्यादा की सीमा लांघ रहे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए कई थानों की पुलिस नजर गड़ाये हुए है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)