आजमगढ़ : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2023 में कुश्ती खिलाड़ी, कुश्ती प्रशिक्षक एवं कुश्ती ऑफिशल के रूप में कार्य करेंगे आजमगढ़ के पहलवान

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2023 में आजमगढ़ के पहलवान कुश्ती खिलाड़ी ,कुश्ती प्रशिक्षक एवं कुश्ती ऑफिशल के रूप में कार्य करेंगे। जनपद आजमगढ़ के अखाड़ा बउरहवा बाबा के पहलवान वर्तमान समय में बीएचयू में अध्ययनरत खिलाड़ी के रूप रोहन यादव खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में प्रतिभाग करेंगे और कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में एल.एन.आई.पी. ई से प्रवीण कुमार कार्य करेंगे और कुश्ती ऑफिशियल के रूप में भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से डा. हरिराम यादव कार्य करेंगे।जनपद आजमगढ़ के कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय शंकर यादव, आनंद देव उपाध्याय (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ) शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख) लालचंद यादव,सतीश जालान,राधा मोहन गोयल, बुझारत यादव ,अमेरिका यादव, राम अवध यादव, रामवृक्ष यादव, युगांत उपाध्याय, नवीन यादव ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)