आजमगढ़ : ईंट भट्ठा की दीवार गिरी, चपेट में आकर महिला की मौत

Youth India Times
By -
0

हादसे में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में मंगलवार की सुबह ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झारखंड प्रांत के गुमला जनपद के घाघरा थाना क्षेत्र के अरांगी गांव निवासी फूलमनी (35) पत्नी सुरेंद्र सहित उसके गांव की सीमा (32) पत्नी संदीप, नगीना (35) व राकेश (48) सहित अन्य लोग पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करते थे। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे भट्टे से ईंट की निकासी हो रही थी। मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान ईंट भट्ठा की एक दीवार गिर गई। सभी लोग मलबे में दब गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने मलबा हटाकर चारों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को लकर सीएचसी पवई पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूलमनी को मृत घोषित कर दिया। उसका एक बेटा व एक बेटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)