आजमगढ़ : नहर किनारे नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस अभिरक्षा में आरोपी
आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ बुधवार की रात गांव के ही किशोर ने नहर किनारे जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाबत किशोरी की मां ने थाने पर नामजद तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।
थाने पर दी तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार की देर शाम गांव का ही एक किशोर उसकी पुत्री को लेकर किसी काम से गांव के ही बंसलोचन के घर गया था। वापस लौटते समय नहर के पास किशोर ने उसकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। रोते बिलखते घर पहुंची उसकी बच्ची ने आपबीती बतायी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया। एसओ रौनापार राम प्रसाद बिंद ने बताया कि पीड़िता के साथ ही आरोपी भी नाबालिग है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी भी पुलिस की अभिरक्षा में है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)