आजमगढ़ : विकास भवन के दूसरे तल से नीचे गिरे डीसी मनरेगा

Youth India Times
By -
0

सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त आया चक्कर, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
आजमगढ़। आजमगढ़ स्थित विकास भवन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब डीसी मनरेगा भवन के दूसरे तल से अचानक नीचे गिर पड़े। आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कुछ माह पूर्व ही डीसी मनरेगा के पद पर चंद्रशेखर प्रसाद ने चार्ज संभाला था। चार्ज लेने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। काफी दिनों से वह अवकाश पर भी थे। शुक्रवार को जब वह विकास भवन स्थित अपने कार्यालय गए थे। वह छत की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे।
दूसरी मंजिल पर पहुंचे ही थे की अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिससे वह खुद को नहीं संभाल पाए और सीधे नीचे गिर पड़े। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)