सपा ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी

Youth India Times
By -
0

वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को यूपी के निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने वाराणसी नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह को चुनाव प्रभारी नामित किया गया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की वाराणसी में काफी पकड़ है। इसे देखते हुए पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गई है। सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह गाजीपुर के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से 8 बार विधायक चुने गए हैं। गाजीपुर के एक बार सांसद भी रहे हैं। सपा सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वे मतदान तक बनारस में रहकर चुनाव प्रचार को धार देंगे। सूबे की प्रतिष्ठित वाराणसी नगर निगम सीट पर भाजपा लगातार पांच बार से कब्जा है। वाराणसी में इस बार मेयर सीट अनारक्षित हुई है। तीन प्रमुख दलों कांग्रेस, सपा और भाजपा ने सवर्ण प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। सपा ने डॉ. ओपी सिंह को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। समिति के प्रभारी का दायित्व पूर्व सचिव डा. उमाशंकर को दिया है। इसकेअ लावा सह प्रभारी पूर्व जिला महासचिव गणेश यादव, पूर्व प्रदेश सचिव हीरालाल मौर्य को बनाया है। इसके अलावा उत्तरी विधानसभा का प्रभारी अशफाक अहमद डब्ल्यू, कामेश्वर दीक्षित को दक्षिणी और पूजा यादव को कैंट विधानसभा की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा 65 अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। लगातार दूसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद सुजीत यादव का वाराणसी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे लखनऊ मार्ग से बाबतपुर चौराहा पहुंचे। यहां ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद काजीसराय, हरहुआ, वाजिदपुर, परमपुर, कोरोता बाजार, लोहता पहुंचे। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)