आजमगढ़ : आवंक ग्राम पंचायत लोहिया पुरस्कार से सम्मानित

Youth India Times
By -
0

गांव को लोहिया पुरस्कार मिलना मंडल के लिए गौरव की बात-जाहिद खां, प्रधान
आजमगढ़। आवंक ग्राम पंचायत को प्रदेश की 16 ग्राम पंचायतों मे लोहिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शासन की ओर से दो लाख रुपये गांव के विकास के लिए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत के विकास के आईने में दिखने वाले ग्रामीणों समेत ग्राम प्रधान, ब्लाक अधिकारियों में इस उपलब्धि को लेकर प्रसन्नता है। न आवंक ग्राम पंचायत वर्तमान दौर में विकास के नजरिए से आधुनिक तकनीक से लैस है। गांव में निर्मित के पंचायत भवन के अलग-अलग कमरों में अलग-अलग तिथियों को ग्राम पंचायत संबधी अधिकारी मौजूद मिलते हैं। ग्रामीणों को सभी कागजात यहां आनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। भवन की सुंदरता देखते बनती है। इसके अलावा गांव पानी निकासी के लिए नाला, वृहद सोख्ता, सीसी मार्ग, आवास, स्वास्थ्य सुविधाएं, विद्युत व्यवस्था आदि में भी अग्रणी है। शासन की ओर से डा. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण योजना अंतर्गत स्मार्ट ग्राम पंचायत में प्रदेश की 16 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। इसमे आजमगढ़ मंडल में आवंक ग्राम पंचायत का भी चयन हुआ। इसके तहत गांव को स्मार्ट बनाने हेतु दो लाख का पुरस्कार भी मिलेगा। गांव की इस सफलता पर ग्राम प्रधान जाहिद खां गदगद हैं।


प्रधान जाहिद खां ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से ही सभी काम पूरे हो सके। गांव को लोहिया पुरस्कार मिलना मंडल के लिए गौरव की बात है । प्रसन्नता हो रही है कि हमारी ग्राम पंचायत विकास का आईना बनी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)