आजमगढ़ : हत्या के बाद पत्नी का शव जलाकर दफन करने का आरोप
By -यूथ इंडिया टाइम्स
Tuesday, March 07, 2023
0
अहरौला थाना क्षेत्र का मामला, पति हिरासत में
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या किये जाने के बाद उसे जलाकर कर शव को दफन करने का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पुलिस जांच में जुट गयी है। मऊ जनपद के ग्राम कसवारा पठान मोहल्ला की रहने वाली जरीश कुरैशी पुत्री वजीर ने अहरौला थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन शाहिना की शादी चार साल पहले अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा के वार्ड नं0 आठ निवासी आशिफ कुरैशी पुत्र इमरान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शाहिना का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। 3 मार्च को आशिफ ने शाहिना के सिर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके ऊपर डीजल छिड़क कर जला भी दिया। जरीश ने यह भी आरोप लगाया कि आशिफ द्वारा अधजले शव को रात में ही पास के कब्रिस्तान में दफन कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अहरौला योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना का शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस द्वारा आशिफ कुरैशी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के सत्यता की जांच पड़ताल की जा रही। मृतका के अन्य परिजनों को बुलाया गया है।