समाजवादी पार्टी ने जारी किया 25 जिलाध्यक्षों की सूची

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने रविवार शाम को उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष एवं जिला महासचिव भी नामित किए गये हैं। बलिया में राजमंगल यादव और मऊ में दूधनाथ यादव को एक बार फिर जिले की कमान सौंपी गई है। बस्ती में सदर विधायक महेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।


सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी सूची के मुताबिक आजाद सिंह जाटव को आगरा, मधुसूदन कुशवाहा को बांदा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही मुनीन्द्र शुक्ल कानपुर देहात, दीपराज गुर्जर जालौन, डॉ अवधपाल जौनपुर, अबुल कलाम संतकबीरनगर, जंगबहादुर अम्बेडकर नगर, विद्या सागर महराजगंज, शोभालाल महोबा, नेपाल सिंह ललितपुर, गोपाल यादव गाजीपुर, अनिल सिंह बिजनौर, परवेज जुबेरी एटा के जिलाध्यक्ष बने हैं।



वहीं बलिया राजमंगल, मस्तराम अमरोहा, महेंद्र नाथ विधायक बस्ती, शुकरूल्लाह अंसारी कुशीनगर, अनिल यादव इलाहाबाद गंगापार, दूधनाथ मऊ, अरुण कुमार बबलू राजा कानपुर देहात, पप्पू लाल निषाद इलाहाबाद जमुनापार, विक्रम सिंह कासगंज, सुधीर भाटी गौतमबुद्ध नगर और राजेश यादव उन्नाव के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही दो जिलों के महासचिव भी बनाये गये हैं, उनमें भूपेंद्र प्रजापति को एटा और चंद्रपाल सैनी को अमरोहा का जिला महासचिव बनाया गया है। फजल महमूद कानपुर नगर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)