चार्ज लेते ही एक्शन में आये नए पुलिस कप्तान

Youth India Times
By -
0

Report- Ankit pandey
जौनपुर। नए पुलिस कप्तान डॉ अजयपाल शर्मा ने शुक्रवार की शाम अपना कार्यभार संभाल लिया। कल शाम को माँ शीतला चौकियां धाम में मत्था टेकने के बाद चार्ज लेते ही वे एक्शन में आ गए है। एसपी ने जहां पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया वही थाना जफराबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक एवं अपराध रजिस्टर को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
आज दोपहर ढाई बजे मीडिया से रु ब रु होते ही उन्होंने पूरे बेबाकी से कहा कि आपराधिक गतिविधियों को कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा , कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो को बख्शा नही जाएगा। नए कप्तान ने कहा कि नगर की जनता को जाम के झाम से निजात दिलाने के मुकम्मल इंतजाम किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)