आजमगढ़ : ईनाम घोषित दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के गोपलापुर पुलिया के समीप 25 हजार ईनाम घोषित दुष्कर्म आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।
बताते हैं कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने विगत 15 दिसंबर 2021 को क्षेत्र के खीरीडीहा ग्राम निवासी राजेंद्र निषाद पुत्र रामअवध के खिलाफ नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विगत 27 सितंबर को अगवा की गई 15 वर्षीय गर्भवती किशोरी को बरामद कर लिया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में अन्य कई धाराओं में वृद्धि कर दी। काफी प्रयास के बाद भी जब आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी तो पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बीते 13 फरवरी को आरोपी राजेन्द्र निषाद पर 25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह ईनाम घोषित अपराधी राजेन्द्र निषाद तीन किलोग्राम गांजा के साथ क्षेत्र के गोपलापुर पुलिया के समीप गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास समेत आधा दर्जन मामले पूर्व में दर्ज बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)