जिस सपा नेता से जेल में मिलने जा रहे थे शिवपाल

Youth India Times
By -
0

उसे दूसरे जेल में कर दिया गया शिफ्ट
रायबरेली। रायबरेली में चर्चित आदित्य हत्याकांड के गवाह को धमकाने के आरोप में 2 दिन पहले गिरफ्तार किए गए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरपी यादव को गुरुवार को सुलतानपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। सुल्तानपुर के जिला कारागार में उसे बैंक नंबर 12 में रखा गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता आरपी यादव के उत्पीड़न को लेकर बुधवार को एक पत्र जिला अधिकारी को भेजा था। वह जेल में बंद आरपी यादव से मिलने के लिए भी शुक्रवार को पहुंचने वाले थे। इस पत्र के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जेल में बंद सपा नेता आरपी यादव को सुल्तानपुर शिफ्ट कर दिया। चर्चा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के पते के बाद ही प्रशासन ने यह कदम उठाया।
दो साल पहले सोमू ढाबे पर खाना खाने के बाद में आदित्य सिंह की नशे से हत्या कर दी गई थी। ढाबा मालिक सुरेश यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव समीर कई आरोपी बनाए गए थे। हत्याकांड में आरपी यादव को गिरफ्तार किया गया था। विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले ही उन्हें जमानत पर थोड़ा गया था। आदित्य हत्याकांड की सुनवाई जिला अदालत में चल रही है गवाह को घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का मुकदमा कोतवाली में आरपी यादव समेत छह से अधिक आरोपियों पर शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। इस मामले में भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 3 दिन पहले सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज अचानक उन्हें सुलतानपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सुल्तानपुर के जिला कारागार में उसे बैरक नंबर 12 में रखा गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)