आजमगढ़ : प्रयागराज से लेकर नोएडा तक अपराध

Youth India Times
By -
0

सपा नेता अबू आजमी बोले- यूपी में गुंडाराज
आजमगढ़। बेहतर कानून व्यवस्था के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश सरकार गुंडों का राज चला रही है। सूबे में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। प्रदेश भर में घटनाएं हो रहीं हैं। लेकिन, सरकार और उसकी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उक्त बातें महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू हासिम आजमी ने कहीं।
आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत में सपा नेता आजमी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रयागराज से लेकर नोएडा तक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करती है लेकिन उसका यह दावा हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म जैसे घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। पूरे यूपी का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे घटनाओं का विरोध करता है उसे फर्जी मामलों में फंसा दिया जाता है। मुकदमे के भय से विपक्ष खुल कर सामने नहीं आ रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अदाणी का घोटाला पूरे देश को बर्बाद कर देगा। जिन लोगों के पैसे बैंको में जमा है, जब सच्चाई सामने आएगी तो वह डूब चुके होंगे। इसके बाद भी सरकार सरकारी संपत्ति व पैसा लगातार अदाणी को दे रही है। इससे देश के अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि इस देश की जुबान और तहजीब उर्दू भाषा के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अबू हासिम आजमी आजमगढ़ के कौरागहनी में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)