प्यार की खातिर शबनम से नेहा बनने की सरकार से मांगी अनुमति

Youth India Times
By -
0

डीएम ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की शबनम एटा में हिन्दू धर्म अपनाकर नेहा बन गई। धर्म परिवर्तन की सरकार से अनुमति मांगी है। आवेदन मिलने के बाद डीएम ने सार्वजिनक नोटिस जारी किया। यह नोटिस बोर्ड पर यह चस्पा किया गया है। अगर किसी को कोई आपत्ति हो तो दे सकता है। समय अवधि पूरी होने के बाद उन्हें हिन्दू धर्म का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र का युवक हरियाणा के मानेश्वर में काम करता था। जहां पर उसकी मुलाकात शबनम से हो गई । शबनम अपनी बड़ी बहन के साथ वहां पर रहती थी। दोनों लोग यूपी के होने के कारण दोनों को अक्सर मिलना शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे प्यार करने लगे। इस बात की जानकारी दोनों परिवारों को हो गई। धीरे-धीरे एक दूसरे जब जान गए तो बात शादी तक पहुंच गई। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे। वह शादी का पूरी तरह से मन बना चुके थे। शादी करने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली गई। वहां पर आवेदन दिया गया।
नेहा ने हिन्दू धर्म अपनाने की मंशा जाहिर की। यहां पर उन्हें सलाह दी गई कि अगर हिन्दू धर्म अपनाना है तो इसके लिए संबंधित जनपद के डीएम को आवेदन देना होगा। इसके लिए नेहा ने जिलाधिकारी को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आवेदन पत्र दिया। इसमें वह स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाने की बात कहीं। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए एडीएम प्रशासन को नामित कर दिया। एडीएम ने नेहा के नाम से नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि अगर किसी को इस संबंध में की है। आपत्ति हो तो वह दर्ज करा सकता है। नेहा ने स्नातक तक की पढ़ाई की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)