आजमगढ़ : शबाना आजमी को अपने बीच पाकर आह्लादित हुईं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदीयां

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के बीच सोमवार को पहुंच फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान महिला समूह की महिलाएं शबाना आजमी को अपने बीच पाकर खुश नजर आयीं। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के पहुंचते ही महिला समूह की सखियों ने आरती और पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शबाना आजमी द्वारा बनाये गए नारे को महिलाओं ने “कमाने वाला खायेगा, लूटने वाले जाएगा, नया जमाना आएगा “ जमकर नारा लगाया। नारेबाजी के उद्घोष से पूरा ब्लाक परिसर गूँज उठा।
सिने तारिका के स्वागत में महिलाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शबाना महिलाओं से मिलीं और उनका उत्साहवर्धन कियाघ्। फिल्म अभिनेत्री ने समूह की सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाएं ईमानदारी पूर्वक काम करें, तो निश्चित रूप से आत्मनिर्भर हो सकती हैं। सभी महिलाएं अगर चाहे तो एकजुट होकर बहुत कुछ कर सकती हैं। तत्पश्चात उन्होंने ग्राम प्रधान हथनौरा कुंजन, नीलम, शशिकला, सोनाली, रंजना, शकुंतला, सुमनबाला, कलावती सहित अन्य कैडर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर बीएमएम सौरभ कुमार, सरीन फातिमा, जितेंद्र, चन्द्रकला, पूजा, सोनाली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीडीओ प्रमोद कुमार यादव ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)