आजमगढ़ : पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रौनापार थाने की पुलिस ने मंगलवार को दिन में क्षेत्र के क्रिया मोड़ स्थित चालाकपुर तिराहे से किशोरवय लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।
महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मनोज कुमार पुत्र भोना उर्फ भोने निषाद एवं पंकज पुत्र संतराज निषाद निवासी ग्राम भीमाकोल थाना क्षेत्र महराजगंज के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह इस मामले में आरोपित मनोज कुमार निषाद पुत्र भोना को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी पंकज निषाद अभी फरार बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)