आजमगढ़ : नायब तहसीलदार व लेखपाल पर हमला, एक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। अपर आयुक्त (न्यायिक) व एसडीएम लालगंज के निर्देश पर शुक्रवार  को देवगांव कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र के खुरसू गांव में विवादित भूमि की पैमाईश कराने गए लालगंज तहसील के नायब तहसीलदार व लेखपाल पर हमला कर दिया गया। इस दौरान बीच बचाव करने में पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने खुरसू गांव के प्रधान बलवंत सिंह समेत पांच नामजद एवं दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपित ग्राम प्रधान के घर दबिश देकर उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया।

बताते हैं कि लालगंज तहसील क्षेत्र के खुरसू ग्राम निवासी सीताराम सिंह पुत्र रामनवल सिंह एवं विजय सिंह पुत्र साहब सिंह के खिलाफ भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। इस मामले की सुनवाई करते हुए अपर आयुक्त (न्यायिक) ने मामले के निस्तारण हेतु एसडीएम लालगंज को निर्देशित किया। एसडीएम के कहने पर शुक्रवार को लालगंज तहसील के नायब तहसीलदार पंकज कुमार शाही व देवगांव कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे राजस्व कर्मियों के साथ विवादित भूमि की पैमाईश कराने खुरसु गांव पहुंचे। इसी दौरान अपने परिजनों व समर्थकों के साथ वहां पहुंचे ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए राजस्व कर्मियों पर हमला,  महिला सिपाही के साथ अभद्रता कर दिया। हमले में नायब तहसीलदार व लेखपाल समेत पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इस मामले में घायल पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर देवगांव कोतवाली में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह समेत पांच नामजद तथा दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान के घर दबिश देकर नामजद आरोपी यशवंत सिंह पुत्र साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)