आजमगढ़ : कवि, साहित्यकार, पत्रकार व बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अटलजी : साकेत सिंह

Youth India Times
By -
0

अटल जी भारत को विश्व पटल पर एक विकसित, दूरदर्शी, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे-ध्रुव सिंह
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया गया। इसके साथ ही सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सुना। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्रिय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रिय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने कहा कि हम सभी के प्रेरणास्रोत अटल जी एक प्रखर राजनीतिज्ञ,नि:स्वर्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त प्रखर वक्ता , कवि साहित्यकार पत्रकार व बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। उनके कर्यो और विचारों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती हैं। हम सभी एक बार फिर से उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि अटल जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक कवि पत्रकार प्रखर वक्ता थे । जनता के बीच प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेई राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता के पक्षधर वाजपेई जी भारत के सभी राष्ट्रों के बीच एक विकसित, दूरदर्शी, मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में देखना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जीवन भर कार्य किया। भारत को परमवैभव पर पहुंचाना ही उनका उद्देश्य था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अटल जी के सपने को पूरा करते हुए भारत सशक्तिकरण व समृद्धि की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद, जयसवाल , सचिदानंद सिंह, प्रेम प्रकाश राय श्रीकृष्ण पाल, नन्हकू राम सरोज पंकज कौशिक, राजेश महुआरी, वन्दना सिंह, मनीष मिश्रा पिंटू ,माला द्विवेदी, अवनीश मिश्रा, पवन सिंह मुन्ना, बहादुर चौबे ,विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, अविनाश श्रीवास्तव , शोभित श्रीवास्तव , हेमेंद्र सिंह, विनोद उपाध्याय, हरबंस मिश्रा, विभा बरनवाल, राकेश सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, अभिनव श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव , रौनक सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)