पूर्व मंत्री ने फिर थामा सपा का दामन

Youth India Times
By -
0

2016 में धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा
लखनऊ। पूर्व मंत्री आबिद रजा की समाजवादी पार्टी में घर वापसी हुई है। राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी में घर वापसी की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी मौजूद रहे। आबिद रजा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।
हालांकि कांग्रेस में शामिल होने के बाद जब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी से नाराज होकर बसपा प्रत्याशियों का प्रचार किया था। कांग्रेस से नाराजगी के बाद से आबिद रजा अखिलेश यादव के लगातार संपर्क में थे। माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव से पहले आबिद रजा की सपा में वापसी से बदायूं के शहरी इलाकों में सपा की पकड़ मजबूत होगी। गौरतलब है कि आबिद रजा 2012 में शहर सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2016 में आबिद रजा का पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव से विवाद हो गया था। अंडरग्राउंड बिजली केबल को लेकर आबिद रजा ने धर्मेंद्र यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)