आजमगढ़: सठियांव पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का किया गया स्वागत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। विधानसभा मुबारकपुर के सठियाव बाजार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक के नेतृत्व में मऊ से चलकर आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर विधानसभा सठियांव चौक पर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ आजमगढ़ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष( पीसीसी ) सदस्य कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष( पीसीसी) सदस्य कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे के लिये कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। लाखो लोग प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे है। राहुल गांधी देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। राहुल जी के भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में पूरे प्रदेश के सभी जोन में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन-समर्थन मिल रहा है। आज सठियाव बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह से गाजे-बाजे के साथ सोनिया राहुल प्रियंका जिंदाबाद उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी विधायक जिंदाबाद कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा बाजार लोगों में काफी हर्ष देखने को मिला इस मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव मणिद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव मनोज गौतम, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महासचिव अजीत राय, पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, प्रिंस सिंह, सठियाव प्रधान अमित राय बाउंसर, प्रधान राकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी जनार्दन सिंह, प्रभुनाथ सिंह, कालिंदी देवी, धर्मेंद्र राय, डॉक्टर विपिन यादव, डॉक्टर संतोष राय, बृजेश राय आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)