आजमगढ़: उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरा होने पर मनाया दीपोत्सव

Youth India Times
By -
0

व्यापारियों ने 1100 दीप जला स्वर्ण जयंती की खुशिया मनाई
आजमगढ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरा होने पर आज से स्वर्ण जयंती वर्ष आरम्भ हो गया। इस उपलक्ष्य में आजमगढ में शनिवार को दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर के त्रिमुती तिराहे पर दीप जलाया और खुशियां मनाई। शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नगर के त्रिमूत्री तिराहे पर पहुचे।

 यहां व्यापारियो ंने देश के वीर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया। और स्वर्ण जयंती की शुरूआत दीपोत्सव के साथ की। इस दौरान व्यापारियों ने 1100 दीप जलाकर स्वर्ण जयंती की खुशिया मनाई। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को पूरे प्रदेश में दीपोत्सव मनाकर स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का आगाज हुआ है। व्यापार मंडल को प्रारंभ हुए 50 वर्ष हो गए हैं इस वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह वर्ष व्यापारियों के लिए काफी खुशी व उल्लास का वर्ष है। इस मोके पर सत प्रसाद अग्रवाल, राहुल गोयल, प्रदीप अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, मयंक गुप्ता, संतोष चौहान, सुरेश शर्मा, पीयूष अग्रवाल, अरविन्द कुमार, मनोज अस्थाना, राजन उपाध्याय, राज कुमार, डी पी तिवारी, अशोक सोनकर, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, अरविन्द बरनवाल, मुंशी, आभा अग्रवाल, अनुपमा तिवारी, पूनम तिवारी, शालनी अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)