आजमगढ़: एनसीसी कैडेट्स ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। सड़कों पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला यातायात पुलिस ने रविवार को एनसीसी कैडेट्स के साथ शहर के सभी चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आवागमन करने वाले लोगों को हैंडबिल वितरित कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर अभियान के तहत इन दिनों यातायात पुलिस जगह जगह आमजन को जागरूक करने में जुटी है। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। तत्पश्चात रविवार को यातायात पुलिस ने प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट्स की मदद से शहर के विभिन्न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन के बीच हैंडबिल वितरित कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को सीटबेल्ट, हेल्मेट आदि के उपयोग तथा रात्रि में वाहन संचालन करने वालों को दुर्घटना से बचाव के लिए वाहन पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने की अपील की गई। इस मौके पर यातायात पुलिस के संतोष सिंह ने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)