भाजपा नेता खिलाफ भाभी ने दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Youth India Times
By -
0

बरेली। यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज से भाजपा के पूर्व विधायक स्व. केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल गंगवार के खिलाफ उनकी भाभी बीनू गंगवार ने थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीडीए कॉलोनी निवासी बीनू गंगवार का कहना है कि पीर बहोड़ा में उनकी चार बीघा कृषि भूमि है, जिस पर वह वर्षों से काबिज हैं। उन्होंने पांच अक्तूबर को इस जमीन पर पौधरोपण कराया था। तीन नवंबर को उनके सगे देवर विशाल गंगवार और उनके साथियों की मौजूदगी में उन पौधों को उखाड़कर गायब कर दिया गया। अगले दिन जब वह खेत पर पहुंचीं तो इस बारे में जानकारी हुई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस बारे में विशाल गंगवार का कहना है कि कुछ लोग उनकी भाभी को गुमराह करके उनका राजनीतिक नुकसान करना चाहते हैं। जिस जमीन की बात की जा रही है वह उनकी मां के नाम पर है। वही इसकी देखरेख कर रही हैं। पौधे उखाड़ने का आरोप निराधार है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)