आजमगढ़: अन्ततः खता! अतरौलिया थानाध्यक्ष को पड़ी भारी

Youth India Times
By -
0

एसपी ग्रामीण ने बताया क्यों किया गया लाईन हाजिर, देखें वीडियो
की जायेगी विधिक और विभागीय कार्रवाई-राहुल रूसिया
आजमगढ़। अन्ततः खता अतरौलिया थानाध्यक्ष को भारी पड़ ही गई। एक पक्षीय कार्रवाई और पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार के चलते उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अतरौलिया थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित के साथ अभद्र भाषा करते हुए अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच सीओ फूलपुर को सौंपी गयी थी। जांचोपरान्त सभी आरोप सही पाये गये। तत्पश्चात अतरौलिया थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाईन हाजिर कर दिया गया है। उनके विरुद्ध विधिक और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश के अनुसार नदीम अहमद फरीदी प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया थाना से पुलिस लाइन, संजय कुमार थानाध्यक्ष कप्तानगंज से पुलिस लाइन, यशवंत सिंह अपराध निरीक्षक अतरौलिया से क्राइम ब्रांच, प्रमेंद्र कुमार सिंह निरीक्षक अपराध जहानागंज से निरीक्षक अपराध अतरौलिया, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष जहानागंज, राजेश कुमार निरीक्षक अपराध कोतवाली से निरीक्षक अपराध कप्तानगंज, महेंद्र कुमार यादव थाना जीयनपुर से निरीक्षक अपराध अहरौला, घनश्याम यादव थाना जहानागंज से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)